Saturday, February 5, 2011

देश के पहले इस्लामी बैंक को मिली मंजूरी


केरल उच्च न्यायालय ने गुरुवार को प्रदेश में देश के पहले इस्लामी बैंक की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। इससे पहले अदालत ने केरल प्रदेश औोगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) के सहयोग से इस्लामी बैंकों की तर्ज पर प्रदेश में एक इस्लामी वित्तीय संस्थान की स्थापना को चुनौती देने वाली दो जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश जे चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति रामचंद्र मेनन की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता यह नहीं प्रदर्शित कर सके कि जिस सरकारी आदेश को चुनौती दी गई थी उससे किसी धर्म विशेष को सीधे तौर पर किस तरह बढ़ावा मिल रहा था. जनता पार्टी के नेता सुब्रमंद्य्म स्वामी और हिन्दू एक्य वेदी ने याचिकाये दाखिल की थी .
प्रदेश सरकार ने अपने कदम को न्यायोचित ठहराते हुए दलील दी की निवेश की प्रकृति व्यवसायिक है और ये संविधान में धर्म निर्पेछ्ता के सिधांत को प्रभावित नही करेगा .कम्पनी कानून के तहत पंजीबध ' द कम्पनी अल बरख फैनेंशियल सर्विसेस ' ने अदालत को भरोसा दिलाया की वित्तीय संस्थान  को देश में मौजूदा कानून और शरीयत के सिधांतो के मुताबिक चलाया जायेगा.

No comments:

Post a Comment