अमेरिका के फोरम ऑन रीलिजन एंड पब्लिक लाइफ प्रोजेक्ट के एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया भर में मुसलमानों की आबादी अगले दो दशकों में गैर मुसलमान आबादी की तुलना में दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी और दुनिया की आबादी का एक चौथाई हो जाएगी। इस अध्ययन से अमेरिका और यूरोप में बहस छिड़ सकती है क्योंकि मुस्लिम आबादी बढ़ने का सबसे ज्यादा असर यहीं होगा। 2010 में अमेरिका में मुस्लिम आबादी 2.6 मिलियन है जोकि 2030 में 6.2 मिलियन हो जाएगी। 2030 में मुसलमान दुनिया की पूरी आबादी का 26.4 प्रतिशत हो जाएंगे और उनकी संख्या 8.3 अरब के करीब होगी। दो दशक बाद पाक दुनिया में सबसे अधिक मुसलमानों वाला देश हो जाएगा। इस समय इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुसलमान रहते हैं। इतना ही नहीं दुनिया के हर दस मुसलमानों में से छह मुसलमान एशिया प्रशांत क्षेत्र में होंगे। भारत अभी भी मुसलमानों की आबादी के मामले में दुनिया का तीसरा देश है। शोध कहता है कि बीस साल बाद भी उसकी स्थिति यही होगी। इस शोध के अनुसार अफ्रीका के देशों में भी मुस्लिम आबादी में बड़ा बदलाव होगा। इस समय अफ्रीकी देशों में मिस्र में सबसे अधिक मुसलमान हैं, जबकि बीस साल बाद नाइजीरिया उसे पीछे छोड़ देगा। आंकड़ों के अनुसार यूरोप में अगले बीस वषरें में मुसलमान आबादी 4.41 करोड़ हो जाएगी जो यूरोप की आबादी का छह प्रतिशत होगा। फोरम ने यूरोप के कई देशों के लिए अलग-अलग आकड़े जारी किए हैं, लेकिन दुनिया के अन्य धर्मो जैसे कि ईसाई, हिंदू, बौद्ध, सिख या यहूदियों की जनसंख्या के कोई आकड़े नहीं दिए हैं। मुसलमानों में भी बड़ी संख्या सुन्नी मुसलमानों की होने वाली है। शियाओं की संख्या कम होने के पीछे ईरान में जन्म दर का कम होना है।
Sunday, January 30, 2011
दुनिया भर में 20 साल में दोगुनी हो जाएगी मुस्लिम आबादी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment