| |
| |
विवादित फिल्म प्रकरण : प्रधानमंत्री राजा परवेज ने यू-टय़ूब ब्लॉक करने का आदेश दिया
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में इस्लाम विरोधी अमेरिकी फिल्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने ‘ईशनिंदा संबंधी सामाग्री’ डालने पर यू-ट्यूब को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यू-ट्यूब और अन्य वेबसाइट पर इस फिल्म तक पहुंच बंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन यू-टय़ूब पर फिल्म की 100 क्लिप अपलोड की जा रही हैं। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अमेरिकी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की कराची में हुए प्रदर्शनों के दौरान मौत हो गई थी। पेशावर में हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इस्लाम विरोधी अमेरिकी फिल्म का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने अमेरिकी झंडे जलाए और टायरों को सड़कों पर जला कर यातायात बाधित किया। जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा इस्लामी जमीयत तलबा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई। अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने इस अमेरिकी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन फिल्म के तकरीबन 100 क्लिप यू-ट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं
No comments:
Post a Comment