ढाका, प्रेट्र
: बांग्लादेश
ने वीडियो शेयरिंग
वेबसाइट यू ट्यूब पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि लोग इस
पर इस्लाम विरोधी फिल्म न देख पाएं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने
यह जानकारी दी है। इस फिल्म को लेकर विश्व भर में मुस्लिमों ने अपना रोष
जाहिर किया है। दूरसंचार
नियामक आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने सरकार के साथ विचार विमर्श
कर फिल्म को ब्लॉक करने का फैसला किया है। हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा
कि इस दिशा में अभी काम जारी है कि देश में अन्य किसी इंटरनेट सेवा के प्रभावित
हुए बिना फिल्म नहीं देखी जा सके। अधिकारी के मुताबिक एशिया प्रशांत
क्षेत्र में यू ट्यूब पर नियंत्रण रखने वाले गूगल यूएस और गूगल एपीएसी
ने फिल्म को ब्लॉक करने के बांग्लादेश के अनुरोध पर अभी तक जवाब नहीं
दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री
शेख हसीना ने कहा था कि इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि लोग
देश में इस फिल्म को नहीं देख सकें
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -6,19-9-2012 bLykfed nqfu;k
No comments:
Post a Comment