पूर्वनियोजित था लीबिया हमला : अमेरिका
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि लीबिया के बेनगाजी शहर में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर किया गया हमला पूर्वनियोजित था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकवादी संगठन अंसार अल शर्रियत से संबद्ध लोगों ने ही संभवत: इस हमले को अंजाम दिया। इसके अलावा आतंकवादी संगठन अलकायदा की अरब देशों में सक्रिय इकाई के भी इस हमले के पीछे होने की बात कही जा रही है।
No comments:
Post a Comment