Saturday, September 22, 2012

इस्लाम विरोधी फिल्म द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स




इस्लाम विरोधी फिल्म द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स के खिलाफ दुनियाभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच मिस्त्र में आठ लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें से सात मिस्त्र के कॉप्टिक क्रिश्चियन हैं, जबकि एक फ्लोरिडा के पादरी हैं। जिन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, उनमें फिल्म के निर्देशक नाकोउला बैसले नाकोउला, फ्लोरिडा के पादरी टेरी जोन्स और फिल्म की वीडियो इंटर पर डालने वाले अमेरिका में रह रहे कंजरवेटिव क्रॉप्टिक क्रिश्चियन मॉरिस सादेक सहित अन्य हैं। नाकोउला मूलत: मिस्त्र के ही कॉप्टिक क्रिश्चियन हैं, जो अमेरिका के दक्षिणी कैलीफोर्निया में रह रहे हैं। वहीं, पादरी जोन्स ने कहा है कि फिल्म के निर्देशक ने उनसे इसका प्रचार करने के लिए कहा है। ये वारंट मंगलवार को जारी किए गए थे। इनमें फिल्म को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की बात कही गई है। इस गिरफ्तारी वारंट को हालांकि लोगों का गुस्सा शांत करने की कवायद के रूप में देखा है, क्योंकि जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं, वे मिस्त्र से बाहर हैं और बदले हुए माहौल में इन मुकदमों का सामना करने के लिए उनके देश लौटने की संभावना भी न के बराबर ही है।

दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -7,20-9-2012   bLykfed nqfu;k

No comments:

Post a Comment