Saturday, September 22, 2012

फ्रांस के कार्टून विवाद पर इस्लामिक संगठन की चेतावनी




जेद्दा, एएफपी : इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआइसी) ने चेतावनी दी है कि फ्रांस में प्रकाशित पैगंबर मुहम्मद के कार्टून से पश्चिम विरोधी हिंसा की एक नई लहर की शुरू हो जाएगी। संगठन की ओर से दुनियाभर के मुसलमानों से अपील की गई है कि परीक्षा की इस घड़ी में संयम बरतें। ओआइसी प्रमुख इकमेलेद्दीन एहसानोग्लू ने इसे लेकर निराशा जताई है कि इस्लाम विरोधी फिल्म की रिलीज से हिंसा और उथल-पुथल का जो सिलसिला जारी है, वह और बढ़ेगा। फिल्म से उत्तेजित प्रदर्शनकारियों के उत्पात में पिछले हफ्ते तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी। हिंसा के निशाने पर मुख्य रूप से अमेरिका रहा है जहां यह फिल्म बनाई गई थी। फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्डो में मुहम्मद साहब के कार्टून प्रकाशित होने के बाद फ्रांस के मंत्रियों को डर है कि अब निशाने पर देश के बाहर स्थित उसके ठिकाने आ सकते हैं। एहसानोग्लू ने कहा कि फ्रांस के साप्ताहिक को लोगों की धार्मिक आस्थाओं पर असहिष्णुता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दुनिया के राजनीतिक एवं धार्मिक नेतृत्व व सभी संबद्ध पक्षों का आह्वान किया कि वे कट्टरपंथियों एवं अतिवादियों के खिलाफ एकजुट हों। यही समय है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय नफरत फैलाने वाले भाषणों और भड़काने वाले प्रकाशनों के खतरनाक दुष्परिणामों को गंभीरता से ले और खुद को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की ओट से बाहर लाए। फिल्म और कार्टून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से दुरुपयोग हैं।

दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -7,21 -9-2012 bLykfed nqfu;k)


No comments:

Post a Comment