ठ्ठजागरण ब्यूरो, श्रीनगर अमेरिकी
फिल्म इनोसेंस ऑफ मुस्लिम के विरोध में शुक्रवार को कश्मीर में हड़ताल, बंद, और
प्रशासनिक पाबंदियों के चलते सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप रहा।
वादी के हर हिस्से में जुलूस निकाले गए। पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच
हुई हिंसक झड़पों में चार पुलिसकर्मियों समेत करीब बारह लोग घायल हो गए।
अफवाहों पर रोक लगाने के लिए दिनभर के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को ठप
रखा गया। ईशनिंदा के विरोध में नमाज-ए-जुमा के बाद प्रदर्शनों के एलान के
चलते प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर प्रमुख मार्गो को बंद
कर दिया था। सभी प्रमुख अलगाववादी नेताओं को गुरुवार शाम को ही नजरबंद कर
दिया था। महिला
अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को उस समय
गिरफ्तार कर लिया गया जब वे समर्थकों के साथ लालचौक की तरफ बढ़ने का प्रयास
कर रही थीं। अनंतनाग और कुलगाम में भी प्रदर्शन हुए। शोपियां, पुलवामा, बारामूला
और सोपोर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के हिंसक झड़पें हुई। विवादित
फिल्म के विरोध की आग अब राजस्थान तक पहुंच गई है। पैंगबर मोहम्मद पर
बनी इस फिल्म को लेकर जयपुर में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के
लोगों ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
1.
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -5, 22
-9-2012 bLykfed nqfu;k)
No comments:
Post a Comment